Sunday, April 28, 2024

1 May 2024 को वृषभ राशि में गुरु का गोचर! इसका आपके जीवन में असर I पाँच ...


१ मई २०२४ से देव गुरु बृहस्पति कर रहे हैं मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर। गुरु के इस गोचर का १ वर्ष तक रहेगा असर ...!!! जानिए इस विडीओ से - क्या होगा इसका आपके जीवन में असर। किन राशि वालों की चमकेगी क़िस्मत!! किन राशियों को बरतनी है सावधानी, कौन से करें उपाय की हो सुख समृद्धि की प्राप्ति .... !!


Wednesday, April 10, 2024

नवरात्रि में चक्र साधना !! होगी मनोकामना पूरी! CHAKRAL MEDITATION in Nav...

नवरात्रि और चक्र साधना !!  "गतिस्त्वम गतिस्त्वम त्वमेका भवानी! "
ये भवानी ही हैं जो आपको अज्ञानता से ज्ञान के मार्ग में आगे बड़ाती हैं। उनकी कृपा के बिना पूरे ब्रह्मांड में कुछ भी सम्भव नहीं है।

माँ पराशक्ति के नौ स्वरूपों की कृपा से कुण्डलिनी जागरण के लिए प्रयासरत साधकों के लिए सुंदर संयोग बनते हैं।
माँ हर दिन किसी एक चक्र पर वास करती हैं एवं उस दिन उस चक्र पर ध्यान केंद्रित करने से उस चक्र से समबंधित सुखद परिणाम सामने आते हैं। इस विडीओ में हर चक्र के बीज मंत्र को भी बताया है एवं कैसे उनका उच्चारण कर के ध्यान लगाना है यह भी बताया है। इस नवरात्रि आप भी अपने चक्रों पर ध्यान करें एवं देवी माँ की कृपा से inner enlightenment को प्राप्त करें।



Tuesday, April 9, 2024

चैत्र नवरात्रि में कैसे करें माँ दुर्गा को प्रसन्न! किस उपाय से बदलेगी क...

इस विडीओ में देवी माँ पूजन विधि, उनके विशेष मंत्र, उन्हें कौन सा भोग लगाएँ एवं इस नवरात्रि कौन से दिन कौन से रंग के वस्त्र पहन कर माँ को प्रसन्न करने की विधि सरल तरीक़े में बतायी है। नवरात्रि के समय देवी शक्ति पृथ्वी पर संचार करती है एवं जीवन में सुख समृद्धि के मार्ग भी खोलती है। नवरात्रि में विशेषकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए, उनके नवार्ण मंत्र का जप भी शुभ होता है । कवच कील अर्गला स्त्रोत का पाठ अत्यंत शुभ होता है। सिद्ध कुंजिका स्त्रोत या दुर्गा बत्तीस नामावली पड़ने से भी जीवन के कष्ट माँ हर लेती हैं। यह समय साधकों के लिए भी विशेषकर शुभ होता है एवं साधक अज्ञानता से ज्ञान के मार्ग में आगे बड़ते हैं ।
Chaitra Navratri 2024